फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: इलाज के दौरान सैफई में छात्रा की मौत

Wed, 15 Apr 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। थाने के पास जहर खाने वाली छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस को छात्रा के पास से सुसाइड नोट मिले थे, इसमें छात्रा ने परिजन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। छात्रा की मौत के बाद पुलिस मामले की जांच कर परिजन से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अयाना थाना से करीब 800 मीटर दूरी पर एक 17 वर्षीय छात्रा ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा को गंभीर हालत में सीएचसी ले गए। वहां से उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया था। मंगलवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस को उसके पास से सल्फास के खाली पाउच मिले।
थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि छात्रा ने सुसाइड नोट में परिवार व इटावा निवासी रिश्तेदार सहित पांच लोगों पर प्रताड़ित करने व सितंबर में पीटने का आरोप लगाया है। वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी। उसके पिता ने भी करीब 16 साल पहले आत्महत्या की थी। इसके बाद मां ने अपने देवर से शादी कर ली थी। सोमवार को वह घर से स्कूल के लिए निकली थी। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें