फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर छात्र की मौत

विज्ञापन
फोटो-37-रोशन लाल। फाइल फोटो - फोटो : चेतना।
विज्ञापन
बेला। बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन पेपर देने की तैयारी कर रहे इंटर के छात्र की हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई। हादसा थानाक्षेत्र के गांव याकूबपुर बस्ती में बुधवार दोपहर हुआ।
विज्ञापन

याकूबपुर बस्ती निवासी मजदूर कमलेश का बेटा रोशन लाल (18) इंटर का छात्र था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह पेपर की तैयारी में जुटा था। वह परीक्षा से पहले घर में लगे हैंडपंप पर नहाने के लिए गया। रोशन ने पानी भरने के लिए जैसे ही हैंडपंप को छुआ तो उसमें लगी मोटर से उतरे करंट ने उसे चपेट में ले लिया। रोशन मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा।
हादसे के वक्त माता-पिता गांव में ही मजदूरी करने गए थे। जब वे घर लौटे तो बेटे को जमीन पर पड़ा देखा। परिजन उसे बेला के एक निजी अस्पताल ले गए जहां से उसे कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। परिजन ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार किया है।
विज्ञापन


श्री शिव इंटर कॉलेज का था छात्र
रोशन लाल याकूबपुर स्थित श्री शिव इंटर कॉलेज का छात्र था। उसका परीक्षा केंद्र पास के गांव पुरवा भग्गा स्थित श्री गांधी आदर्श इंटर कॉलेज में गया था। रोशन अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी पहले ही हो चुकी है। देर शाम शव घर पहुंचते ही परिजन में चीखपुकार मच गई। बदहवास पिता ने गुस्से और गम में उस हैंडपंप को ही उखाड़ दिया जिसने बेटे की जान ली।

फोटो-37-रोशन लाल। फाइल फोटो- फोटो : चेतना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें