थाना क्षेत्र के गांव कोठीपुर में एक विवाहिता ने गृह कलह से ऊबकर फांसी लगाकर जान दे दी। घर वाले जब सुबह जागे तब फांसी पर झूलता देखा। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भी भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ब्लाक भाग्यनगर के गांव कोठीपुर निवासी महराज सिंह का अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी देवी (48) से अक्सर विवाद चल रहा था। गुरुवार रात टेंसू झिंझिया के विवाह के रुपये देने की बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इससे तंग आकर विजयलक्ष्मी ने रात में ही बरामदे में लगे कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब सुबह पति उठा तो देखा तो वह बरामदे में फांसी पर लटकी थी। इस पर घर में कोहराम मच गया। बड़ा बेटा दीपू (26) व बेटी रेनू (16) भी रोने बिलखने लगे।
इनका एक बेटा अभिषेक दिल्ली में नौैकरी करता है। पति की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके कानपुर देहात के रूरा से भी परिजन आ गए थे। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच चल रही है।