फोटो 03एयूआरपी09- गांव पहुंची स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम पूछताछ करती हुई
- फोटो : AURAIYA
फोटो 03एयूआरपी08- संपर्क में आने वालों को एंबुलेंस से लेकर जाते स्वास्थ्य कर्मी।
फोटो 03एयूआरपी09- गांव बर्रुकुलासर में ग्रामीणों से पूछताछ करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
नए कोरोना पॉजिटिव से मिलने सख्ती बढ़ी, दो गांव सील
संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच के लिए सैंपल लिए गए, 219 सैंपल रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। मंगलवार को जिले में छह और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। पॉजिटिव आए छह केस में तीन औरैया जिले के निवासी हैं। इसके चलते गांव बर्रुकुलासर और सेगनपुर गांव को सील कर दिया गया है। साथ ही इन गांवों में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। बुधवार को 70 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब 219 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि गांव बर्रुकुलासर और सेगनपुर गांव को सील कर दिया गया है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वह बिना वजह घरों से बाहर न निकलें।
बेली संवाद न्यूज एजेंसी के मुताबिक गांव बर्रुकुलासर में बुधवार की सुबह डॉ.वीपी शाक्य के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। यहां से 11 व्यक्तियों को सैंपल के लिए चिचौली जिला अस्पताल भेजा गया है। डा. वीपी शाक्य ने ग्रामीणों से कहा गया कि किसी को कोई दिक्कत हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र व टोलफ्री नंबर पर सूचना दें। बाहर से किसी को गांव में न आने दें। इसकी जानकारी तुरंत मेडिकल टीम को दें।