फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा के गुजरने के लिए चप्पे चप्पे पर कड़ा पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन से राष्ट्रपति के गुजरने के मद्देनजर जिले के रेलवे स्टेशनों पर शुक्रवार सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। पाता (फफूंद), अछल्दा, दिबियापुर, कंचौसी स्टेशनों पर आरपीएफ, पुलिस के जवानों के साथ अफसर निगरानी बनाए रहे। बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने अछल्दा फफूंद मार्ग पर रोक लगा दी। इसके कारण तीन घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

एसपी अपर्णा गौतम ने अछल्दा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और वहां मौजूद सिपाहियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान रेलवे स्टेशन के किनारे बने मकानों की छतों पर भी सिपाही की तैनाती की गई। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग के आसपास बाजार पूरी तरह बंद करा दिया। अछल्दा व फफूंद मार्ग पर दोपहर तीन बजे आवागमन रोक दिया गया। राष्ट्रपति की ट्रेन गुजरने के बाद शाम छह बजे रेलवे क्रॉसिंग खुली। आरपीएफ व पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।
पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को हुई परेशानी
अछल्दा में रुकने वाली कानपुर टूंडला पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राष्ट्रपति की ट्रेन के समय पर ही पैसेंजर ट्रेन भी आ रही थी लेकिन सुरक्षा के कारण पुलिस ने सभी यात्रियों को रेलवे स्टेशन के बाहर ही रोक दिया। बाद में जब ट्रेन के आने का समय हुआ तो यात्रियों को एक-एक करके स्टेशन पर जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें