फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थन जुटाने को वकीलों ने लगाया जोर

Mon, 06 Apr 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मतदान में अब सिर्फ 24 घंटे शेष बचे हैं। प्रत्याशी वकील हित की दुहाई देकर समर्थन जुटाने में जोर लगा रहे है। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 8 अप्रैल को मतदान से होगा।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन चुनाव में आठ अप्रैल को सुबह 9 बजे जिला जजी में मतदाता अधिवक्ताओं के वोट डालने की प्रक्रिया शुरू होगी। दोपहर 3:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान में महज 24 घंटे शेष हैं।

प्रत्याशी समर्थन जुटाने में जी जान से लगे हैं। अध्यक्ष और महामंत्री पद के प्रत्याशी वोट लेने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। कोई जुलूस निकालकर समर्थन जुटा रहा है तो कोई अधिवक्ता हित के लिए समर्पण की दुहाई दे रहा है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन देवेंद्र पांडेय, शिवशंकर दीक्षित, संतोष कुमार दीक्षित, अमर सिंह भदौरिया, रामस्वरुप वर्मा व ब्रह्मस्वरुप गुप्ता ने बैठक कर मतदान प्रक्रिया की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने मतदाताओं से बार कौंसिल का परिचय पत्र दिखाकर मतदान करने का आह्वान किया। उधर, अध्यक्ष पद के दावेदार सुरेंद्र नाथ शुक्ला ने कहा कि वे चुनाव जातिगत आधार पर नहीं लड़ रहे हैं। उनका मानना है कि वकील समुदाय की कोई जाति नहीं होती है।

दूसरी ओर प्रथम बार चुनाव मैदान में उतरे अशोक अवस्थी का कहना है कि अगर उन्हें कार्य करने का मौका मिला तो वकील पिछले कार्यकाल को भूल जाएंगे। अध्यक्ष पद के दावेदार इंद्रपाल सिंह भदौरिया का कहना है कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे किसी वकील को शिकायत का मौका नहीं देंगे।


महामंत्री पद के लिए चतुष्कोणीय मुकाबला है। प्रत्याशी देवालय चौधरी, संजीव चतुर्वेदी, अरविंद पाल व प्रमोद भदौरिया सघन जनसंपर्क अभियान कर वोट मांग रहे हैं। उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री तक के प्रत्याशी पर्चे, बैनर व होर्डिंग के माध्यम से वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन


डीबीए प्रवक्ता शिवम शर्मा ने बताया कि 8 अप्रैल को मतदान के ठीक बाद मतगणना शुरू हो जाएगी।  शाम तक सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें