फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसे में लगी आग से दो परिवार तबाह

Wed, 06 May 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल क्षेत्र के ग्राम बर्रु के एक घर में भूसे में लगी आग से दो परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। लगभग ढाई घंटे के बाद आग को बुझाया गया। परिजन आग लगने का कारण नहीं बता पाए। अनुमान है कि दोनों परिवारों में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मंगलवार को पूर्वान्ह साढ़े 10 बजे ग्राम बर्रु के सुरेश पुत्र सुंदरलाल के घर के एक कमरे में रखे भूसे में आग लग गई।  पड़ोस में रहने वाले उसके भाई रमाकांत के घर में भी आग लग गई।

ग्रामीण एवं परिजन सबमर्सिबल आदि से पानी लेकर आग बुझाने में लग गए और पुलिस व फायरब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सुरेश के घर में रखा अनाज, भूसा समेत अन्य गृहस्थी का लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान जल गया जबकि रमाकांत के घर में भी लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें