फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फिर आंधी आने के आसार

Wed, 25 May 2016 10:46 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
बारिस में कुछ इस तरह निकले लोग - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 26 और 27 मई को जिले में आंधी आने के आसार हैं। उनका मानना है कि आने वाले दस दिनों के अंदर लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। वहीं बुधवार सुबह आई आंधी और बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई।
विज्ञापन


मई माह से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जिले के लोग बेहाल नजर आ रहे थे। लेकिन सोमवार, मंगलवार को आई आंधी व बूंदाबादी से लोगों को काफी राहत मिली है। दो दिन तक लगातार तापमान में हुई गिरावट से उमस भी कम हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा है। वहीं अद्रता 27 फीसदी रहने से भीषण गर्मी से लोगों को छुटकारा मिला है। इसके अलावा हवाएं 22 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हैं।

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक संदीप दुबे ने बताया कि 26 व 27 मई को भी तेज आंधी आने के आसार बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10 जून तक तापमान में गिरावट होती रहने की संभावना है। तीन-चार दिन तक हल्की बारिस के आसार हैं। उन्होंने बताया कि हल्की बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


चक्रवात के कारण हुई बारिश
सीएसए के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बारिश मानसून की नही है बल्कि चक्रवात के कारण आंधी और बारिश हुई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि उड़ीसा  से हवा दबाव बना है जिसके कारण ऐसी स्थिति यूपी समेत चार राज्यों में हुई है।

किसानों के लिए संजीवनी बारिश
औरैया। के वीके के वैज्ञानिक संदीप दुबे ने बताया कि दो दिन से मौसम में आई गिरावट और बारिश होने से किसानों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि ऐसे में किसान खेतों पर जुताई कर लें। अगली बारिश किसानों के लिए संजीवनी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें