फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर फायरिंग कर गोलक से लूटे 60 हजार

Mon, 06 Apr 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के प्रमुख चौराहे इंद्रावर स्वीट हाउस पर शराब पीने से मना करने पर रविवार को दिनदहाड़े हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग कर दुकानदार पर जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ की तथा गोलक से 60 हजार रुपये लूट फायरिंग करते हुए इटावा की ओर भाग गए।
विज्ञापन



सरेशाम चौराहे पर हुई इस घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई। वहीं आक्रोशित लोगों ने चौराहे पर चार घंटे तक जाम  लगाए रहे। जिले के कई थानों की पुलिस व आलाधिकारी मौके पर पहुँचे। पुलिस कप्तान मनोज तिवारी ने एक दरोगा दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर कोतवाली प्रभारी को 12 घंटे में खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया है।

    
व्यवसायी पंकज कुमार सिंह इन्द्रावर स्वीट हाउस के प्रोप्राइटर हैं। बताया शनिवार शाम सात बजे प्रतिष्ठान पर संतोष सिंह यादव निवासी ग्राम भैंसलोड बिधूना आए और शराब पीने लगे। जब मना किया तो वह गालीगलौज करने लगे। पंकज ने कोतवाली में सूचना दी तथा मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


 
रविवार दोपहर दो बजे संतोष यादव अपने साथी देवा यादव चार अज्ञात साथियों के कार से आए और दुकान पर असलाह से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। पंकज बचकर दुकान के अंदर  किसी तरह जान बचाकर भागा। मेरी दुकान पर रायफल व अन्य असलाहों से कई राउंड फायरिंग कर हमलावर इटावा की ओर भाग गए।

 
हमलावरों की ओर से सरेशाम की गई फयरिंग से चौराहे पर सनसनी फैल गई। दुकानदार पंकज का आरोप है कि  हमलावर दुकान की गोलक में रखे 60 हजार रुपये लूट ले गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने मैन चौराहा जाम कर दिया।


क्षेत्रीय विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस, सपा नेता लकी यादव, रामपाल यादव व गौरव रघुवंशी मौके पर आ गए और आक्रोशित व्यापारियों को समझने का प्रयास किया। जाम लगाए व्यापारी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

 
घटना की नाजुकता को देख मौके पर कई थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। देर शाम पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी घटनास्थल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम मदनचन्द्र दुवे, सीओ के आश्खसन के बाद ही आक्रोशित व्यापारी शांत हो सके।

 
दरोगा व दो सिपाही लाइन हाजिर - औरैया। घटना की जांच के बाद एसपी मनोज तिवारी ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए कोतवाली के एसआई आरपी सिंह तथा सिपाही सुशील कुमार व राम कुमार को लाइन हाजिर किया है। वहीं कोतवाली प्रभारी आदित्य प्रकाश यादव को 24 घंटे में घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें