फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: निरंकारी समागम के लिए नेताजी व ऊंचाहार एक्सप्रेस का भोडवाल माजरी में ठहराव

Fri, 18 Sep 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। रेलवे ने 79वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। रेल प्रशासन ने दो प्रमुख ट्रेनों को समागम स्थल के निकट भोडवाल माजरी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज मंडल) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवम शर्मा ने यह सूचना जारी की है।
विज्ञापन

यह ठहराव 20 सितंबर से 31 अक्तूबर तक लागू रहेगा। इन ट्रेनों को भोडवाल माजरी स्टेशन पर दो-दो मिनट के लिए रोका जाएगा। इनमें 13051/13052 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस और 14217/14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस शामिल हैं। इस निर्णय से औरैया जिले के यात्रियों को सीधे आवागमन की सुविधा मिलेगी। पहले उन्हें भोडवाल माजरी पहुंचने के लिए अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता था। यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 या एप के जरिये समय-सारणी की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें