फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सड़क निर्माण पर भुगतान रोकने, मुकदमा दर्ज करने के आदेश

Sat, 02 Jan 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने अजीतमल के मोहल्ला अंबेडकर नगर में डूडा की ओर से बनाई गई सड़क का औचक निरीक्षण किया। जिसमें सड़क की खराब गुणवत्ता खराब होने पर ठेकेदार का भुगतान रोकने का निर्देश दिया। वहीं अधिकारियों को उपयोग की गई सामग्री की जांच कराने और मानक विहीन पाए जाने पर रिकवरी करने के भी आदेश दिए। 
विज्ञापन


कसबे के अंबेडकर नगर में नगर पंचायत क्षेत्र में डूडा की ओर से बनवाई गई सड़क में मानक से अलग सामग्री का इस्तेमाल करने की शिकायत पर डीएम माला श्रीवास्तव ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। साथ ही सड़क निर्माण के दौरान नीचे सीमेंट युक्त बालू न बिछाए जाने पर ठेकेदार की जमकर क्लास ली।

मौजूद एक्सईएन आरईएस से सड़क निर्माण में उपयोग की गई सामग्री का सैंपल भरकर इसकी जांच कराए जाने और मानक के विपरीत पाए जाने पर ठेकेदार से सड़क निर्माण में खर्च की गई धनराशि की वसूली किए जाने के आदेश दिए। इसके साथ ही गुणवत्ता विहीन सड़क का निर्माण किए जाने पर ठेकेदार का भुगतान भी रोकने और मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद समीप ही नगर पंचायत की ओर से बनाई गई सड़क पर जल भराव देख नगर पंचायत अधिकारियों को भी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सड़क दुरुस्त कर समस्या को जल्द दूर करें। इस दौरान जेई पीडब्लूडी अवध नारायण, जेई शांति स्वरूप व नगर पंचायत जेई पीपी राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें