फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस वाहनों की डिटेल इकट्ठा करें

Sat, 02 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस अधीक्षक औरैया मनोज तिवारी ने शनिवार को दिबियापुर थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन पुलिसकर्मियों के आवासों का निरीक्षण किया। साथ ही आवासों के बाहर चाहरदीवारी के लिए प्रस्ताव देने के लिए निर्देशित किया। यहां फरियादियों की शिकायतें भी उन्होंने सुनी।
विज्ञापन


एसपी मनोज तिवारी ने थाना परिसर में खड़े वाहनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। थानाध्यक्ष मो.फहीम अख्तर को निर्देशित किया कि जो वाहन लावारिस मिले हैं। उनकी जल्द से जल्द जानकारी एकत्र करें। ताकि इन वाहनों को थाने से हटाया जा सके। इसके उपरांत उन्होंने थाना परिसर में बन रहे पुलिस कर्मियों के आवासों का निरीक्षण किया।

यहां आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही आवासीय परिसर के चारों ओर चाहरदीवारी बनाने के लिए प्रस्ताव देने के लिए कहा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सजगता बरतते हुए ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय मिले इसके लिए पुलिस कर्मियों को प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें