फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे के निकट मिठाई की दुकान में चोरी, चार दुकानों में चोरी का प्रयास

विज्ञापन
मौके पर मौजूद दुकानदार आक्रोश व्यक्त करते हुए - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह चौराहे के पास शनिवार की रात चोरों ने मिठाई की दुकान में सेंध लगाकर हजारों का माल पार कर दिया। इसके अलावा आसपास की चार अन्य दुकानों में सेंध लगाई, लेकिन यहां से कोई सामान ले जाने में सफल नहीं हुए। चोरी की वारदात से इलाकाई लोगों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन

भगत सिंह चौराहे पर सुरेश पुत्र कन्हैया लाल, अखिलेश पुत्र अनंतराम, रमेश पुत्र कन्हैया लाल की प्रोविजन स्टोर की दुकान है। दीपू पुत्र शिवराम की मिठाई की दुकान है। शनिवार की रात चोरों ने इन दुकानों में पीछे से सेंध लगाई। दीपू की मिठाई की दुकान से नगदी समेत करीब 40 हजार का सामान उठा ले गए। बगल में संजीव पुत्र रामनाथ की एक पान की दुकान में लगी टीन तोडने का प्रयास किया। टीन अधिक मजबूत होने के चलते चोर नहीं तोड़ सके।
दुकानों में हुई चोरी की जानकारी दुकान मालिकों को रविवार की सुबह दुकान पहुंचने पर हुई। दुकान के अंदर बिखरा सामान और पीछे लगाई गई सेंध की जानकारी दुकानदारों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। आक्रोशित लोगों ने कहा कि चोरों ने एक के बाद एक चार दुकानों में सेंधमारी की, इससे साफ जाहिर है कि पुलिसकर्मी सुरक्षा और अपनी ड्यूटी को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें