फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल

विज्ञापन
फोटो-11एयूआरपी-32 घायलावस्था में जमीन पर पड़ी प्रिया। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम एलपी में सोमवार सुबह आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एलपी गांव निवासी आनंद कुमार की पत्नी जानकी देवी ने अछल्दा थाने में तहरीर दी। बताया कि गांव के तीन लोगों ने ससुर को शराब पिलाई। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर गाली-गलौज की। बचाव करने पर बेटी दीक्षा को पीटकर घायल कर दिया।
इस संबंध में पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार सुबह फिर से तीनों ने ननद प्रिया व दीक्षा को पीटकर घायल का दिया। परिजन उसे सीएचसी अछल्दा ले गए। डॉक्टरों ने उसे 100 शैया अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के अनुज कुमार का कहना है कि पिता सत्य प्रकाश गांव से खेतों की तरफ जा रहे थे। तभी महिला समेत तीन लोगों ने मारपीट की, जिसमें अनुज कुमार व प्रशांत कुमार घायल हो गए। अगर पुलिस पहले दिन ही मामले को गंभीरता से लेती तो दोबारा आपस मे झगड़ा न होता। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें