दो दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश और पांडु नदी में अधिक पानी आ जाने से रायपुर ,लालपुर गांव में पानी भर गया। गांव की गलियां व स्कूल पानी से जलमग्न है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलनिकासी की मांग की। मगर कोई सुनवाई न होने पर आज ग्रामीणों ने हसेरन-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ व तहसीलदार पहुंचे और समझा जेसीबी मंगवाकर बंबा की पटरी काटकर पानी निकालने की व्यवस्था की तब ग्रामीणों ने जाम खोला।
बेला थाना क्षेत्र के गांव रायपुर, ,लालपुर, बराहार गांव के पास से निकली पांडु नदी में अधिक पानी आ जाने व दो दिन से रूक रूक के हो रही वारिश से गांव की गालियां व स्कूल परिसर जलमग्न है। घरों तक में पानी भरा है। बच्चे स्कूल नही जा पा रहे है। वहीं ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से पानी निलवाने की गुहार लगाई थी मगर पानी निकलवाने की कोई व्यावस्था ना होने पर आज ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिधूना-हसेरन मार्ग पर पांडु नदी पुल पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार प्रेमनरायण प्रजापति,सीओ लालता प्रसाद शुक्ल व बेला थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणो को समझाया।
ग्रामीणो ने एक ना सुनी और एक ही बात पर अड़ गए कि पानी को अभी निकलवाया जाए तो ही जाम खुलेगा नही तो जाम लगा रहेगा। जिस पर तहसीलदार व सीओ द्वारा जेसीबी मशीन को मंगवाकर बंबा की पटरी को कटवाकर पानी निकवाने की व्यावस्था करवाई गई तब जाकर ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद जाम खोला। इसके बाद आवागमन शुरु हो सका।