फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल प्रणाली ध्वस्त होने से एक घंटे बाधित रहा दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग

Sat, 08 Jul 2017 11:35 PM IST
औैरैया
विज्ञापन
बारिश से कस्बे का फफूंद चौराहा बन गया तालाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन फफूंद की सिग्नल प्रणाली में पानी चले जाने से सिग्नलों ने काम करना बंद कर दिया। इसके चलते लगभग एक घंटे तक अप एवं डाउन ट्रैक बाधित रहा। शताब्दी एक्सप्रेस समेत अन्य कई ट्रेनें लूप लाइन से गुजारीं जातीं रहीं।
विज्ञापन



शनिवार शाम लगभग साढ़े चार बजे से दिबियापुर में पहली तेज बरसात हुई। इसके चलते रेलवे लाइन के बीच में काफी पानी भर गया। लगभग सवा पांच बजे अचानक फफूंद रेलवे स्टेशन की सिग्नल प्रणाली फेल हो गई। सिग्नलों ने काम करना बंद कर दिया। सिग्नल प्रणाली बंद होने से दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर गुजर रही ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया गया। आनन फानन एस एंड टी विभाग को सूचना दी गई। विभागीय कर्मचारियों ने तहकीकात शुरू की। पता चला कि सिग्नल प्रणाली में बरसात का पानी चले जाने के कारण सिग्नलों ने काम करना बंद कर दिया है।

इसके बाद आन ड्यूटी स्टेशन मास्टर ने ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारना शुरू कर दिया। इस दौरान अप शताब्दी एक्सप्रेस भी लूप लाइन से गुजारी गई। सवा छह बजे सिग्नल प्रणाली ने काम शुरू कर दिया। इसके बाद सभी ट्रेनों को मेन लाइन से गुजारा जाना शुरू कर दिया गया। हालांकि इसके बाद भी समाचार लिखे जाने तक रेलकर्मी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें