फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरजे राज्यकर्मी, निकाली रैली

Sat, 03 Oct 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रांतीय आवाहन पर जिले के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राज्यकर्मियों ने पुरानी कलेक्ट्रेट से लेकर डीएम शिविर कार्यालय तक जागरुक रैली भी निकाली। मांगों के निस्तारण न होने तक संघर्ष करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


 
संगठन जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार पांडेय, जिला मंत्री शिव कुमार पाठक के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी पुरानी कलेक्टे्ट पर एकत्रित हुए। राज्य कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर उनका शोषण करने का आरोप लगाया।



केंद्र के समान दर्जा देने व पदोन्नति देने व सेवाओं को जोड़कर पेंशन का लाभ दिए जाने की मांग करते हुए राज्य कर्मचारियों ने डीएम शिविर कार्यालय तक जागरुक रैली भी निकाली।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में राज्य कर्मचारियों नेे सीएम से कर्मचारियों के साथ न्याय किए जाने एवं लंबित मांगों का निराकरण किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें