फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गांवों में जल्द शुरू कराएं खसरे की पड़ताल

Tue, 26 Aug 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जूम मीटिंग से कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में जनपद के गांवों में खसरा पड़ताल शुरू नहीं मिला।
विज्ञापन

जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर कर गांवों में पड़ताल जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त संदर्भों की समीक्षा में तहसील स्तर पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं पाया। इसे लेकर उन्होंने तहसील स्तर के कार्यालय अध्यक्ष को संदर्भों का स्वयं संज्ञान लेकर निस्तारण कराने को कहा।
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर का संज्ञान लेकर डीएम ने संबंधित को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। योजनाओं में लंबित आवेदन पत्रों की समीक्षा में उन्होंने उपायुक्त स्वत: रोजगार सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को भी निस्तारण में तेजी लाने की नसीहत दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें