फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.5 लाख का स्टेज व ढाई लाख से बजेंगे सांउड

Wed, 14 Jan 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई की तर्ज पर प्रथम औरैया महोत्सव के आयोजन की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। महोत्सव को भव्यता बनाने के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जा रही है। 15 जनवरी से शुरू हो रहे औरैया महोत्सव में साढ़े तीन लाख रुपये का स्टेज तैयार किया जा रहा है। वहीं लाइट और सांउड में 3.40 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन

 
 डीएम माला श्रीवास्तव की पहल पर औरैया महोत्सव 15 से 25 जनवरी तक आयोजित हो रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 18 जनवरी को होगा। 24 जनवरी तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव में जन सामान्य की अभिरुचि को देखते हुए दुकानें एक फरवरी तक लगाया जाना तय किया गया है।
 
शहर कोतवाली के पीछे होने वाले महोत्सव में 76 गुणा 170 फुट लंबा और चौड़ा स्टेज का तैयार किया जा रहा है। स्टेज को बनाने और इसे सजाने में साढ़े तीन लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रशासन ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन


वहीं फिरोजाबाद से आने वाले सांउड पर ढाई लाख रुपये खर्च होंगे। झांसी से आने वाली 90 हजार रुपये की लाइटों से आयोजन स्थल जगमगाने की तैयारी की जा रही है।
 
महोत्सव में बच्चों की चाहत को देखते हुए मिर्जापुर से झूले स्थापित किए जा रहे हैं। महोत्सव में सरकार स्टालों के अलावा जरूरत वाले हर सामान की दुकानें सजाई जा रही हैं।

औरैया महोत्सव को लेकर जन सामान्य में रोमांच को देखते हुए प्रशासन ने 24 जनवरी को कार्यक्रमों की श्रृखंला समाप्त होने के बावजूद आयोजन स्थल पर एक फरवरी तक दुकानें लगाए रखने का निर्णय लिया है। औरैया महोत्सव के नोडल प्रभारी/एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें