फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सिक्के देने के विवाद में एसपी के रसोइया से मारपीट

Tue, 31 Mar 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में एक मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। यहां स्थित कैंटीन में एक रुपये के नौ सिक्के न लेने के विवाद में एसपी के रसोइया के साथ मारपीट कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की।
विज्ञापन

एसपी के रसोइया अरुण कुमार मंगलवार को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। उन्होंने दस रुपये देकर पर्चा बनवाया। इसके बदले उन्हें एक-एक रुपये के नौ सिक्के वापस मिले। इसके बाद वह मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित कैंटीन पर सामान लेने पहुंचे और भुगतान के रूप में वही नौ रुपये के सिक्के दे दिए।
आरोप है कि कैंटीन संचालक ने सिक्के लेने से इन्कार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कैंटीन संचालक की पत्नी व उसके भाई ने अरुण कुमार के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद अरुण कुमार ने तत्काल एसपी को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें