फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ खेलकूद जरूरी

Fri, 11 Sep 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज में माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रचना सिंह सेंगर ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन



सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रचना सिंह ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद बहुत जरूरी है। कहा कि खेलकूद में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का बौद्विक विकास तेजी से होता है। ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सिर्फ उन्हें प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका दिए जाने की जरूरत है।

 
प्रतियोगिता में 19 वर्ष की छात्राओं की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 68 किलो ग्राम में सोनम सेंगर, 69 किलो ग्राम में अपर्णा व महरूम बानो और 75 किलो ग्राम में कीर्ति ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन



वहीं छात्राओं की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 44 किग्रा में अंजली, 48 किग्रा में निशा, 53 किग्रा में काजल, 58 किग्रा में रजनी, 63 किग्रा में सीमा  व पूजा, 69 किग्रा में प्रिया ने प्रथम स्थान हासिल कर अपना जलवा कायम किया है।


प्रतियोगिता में शिवप्रताप सेंगर, रामौतार ओझा, डा.मनोज चौहान, डा.अप्रवल भदौरिया, उदय प्रताप सिंह जादौन, हरि सिंह सेंगर, राजा सिंह सेंगर, श्रीकृष्ण, हीरालाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें