फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खेलकूद के विजेता 10 को कानपुर में होंगे सम्मानित

Fri, 03 Jul 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-5- छात्रों के साथ पौधारोपण करते प्रधानाचार्य व कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। कृषि विज्ञान केंद्र व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के तहत बृहस्पतिवार को आयोजित जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 11 छात्र-छात्राओं ने उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

इन विजेताओं का 10 जुलाई को कानपुर स्थित सीएसए में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सम्मानित करेंगी। बृहस्पतिवार को हुई प्रतियोगिता में स्किपिंग, 50 मीटर दौड़, जेवलिन थ्रो, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और निबंध प्रतियोगिता हुईं। इसमें स्किपिंग व दौड़ में पीयूष, कृष्णा, ईशू और चंचल विजेता रहे।
थ्रोइंग इवेंट्स में वरुण, सत्यम, हरिओम, वैष्णवी, अनुष्का और कृतिका तथा निबंध में राधा ने बाजी मारी। विद्यालय के शिक्षक ऋषि ने बताया कि सभी विजयी प्रतिभागियों को 10 जुलाई को कानपुर में निर्धारित ड्रेस कोड, विद्यालय का आईडी कार्ड और आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

उधर, इस उपलब्धि पर शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों व प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राम पलट, पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. बृज विकास और गृह विज्ञान वैज्ञानिक डॉ. रश्मि यादव उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें