फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक साल पहले मिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, प्रशिक्षक अब भी नहीं

Wed, 28 May 2025 04:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया के तहत प्रशिक्षण पाने वाले बच्चे व स्टाफ। - फोटो : स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया के तहत प्रशिक्षण पाने वाले बच्चे व स्टाफ।
विज्ञापन
औरैया। जिले का एकमात्र स्पोर्ट्स स्टेडियम एरवाकटरा के बढि़न में पिछले साल बना था, लेकिन अब तक यहां पर प्रशिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


यही वजह है कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में बच्चों की खेलकूद प्रतिभा को निखारने की मंशा अधूरी है। महज खेलो इंडिया के तहत 30 बच्चों के बैच को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


बढि़न ने साढ़े पांच करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया गया था। जबकि यहां पर प्रस्तावित एथलेटिक्स, कबड्डी, बॉलीवॉल, हॉकी व खोखो के लिए प्रशिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकी है। महज खेलो इंडिया के तहत प्रशिक्षक अमेरिका यादव यहां पर 30 बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन



चार विधाओं में बच्चों को पारंगत बनाने के लिए अभी तक धरातल पर न ही कोई संसाधन आ सके हैं, और न ही प्रशिक्षक। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार प्रशिक्षकों के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


महज खेलो इंडिया के तहत एक प्रशिक्षक से ही काम चल रहा है। शासन को डिमांड भेजी गई है। तैनाती को लेकर भर्ती प्रकि्रया के लिए शासन स्तर से आवेदन मांगे जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही प्रशिक्षकों की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें