फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो साल पहले चिह्नित हुए खेल मैदान, संसाधन लगाना भूले जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। दो साल पहले रूपपुर व विमटामाऊ ग्राम पंचायत में चिह्नित किए गए खेल मैदान सरकारी सिस्टम की अनदेखी को झेल रहे हैं। युवाओं की प्रतिभाएं बेबस नजर आ रही हैं। खेल मैदान को चिह्नित करने बाद प्रशासन यहां संसाधन लगाना भूल गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में खेल को बढ़ावा और युवा खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभा निखारने के लिए गांव स्तर पर खेल मैदान चिह्नित कर मैदान बनाने काम किया गया। वहीं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की उदासीनता के चलते गांव के खेल मैदानों में बजट के अभाव में संसाधन नहीं जुटाये जा सके हैं। इससे खेल मैदान अधूरे पड़े हैं। विमटामऊ के मंजरा तुलसीपुर गांव चिह्नित खेल मैदान खाली पड़ा है। वहीं रूपपुर सहार गांव के खेल मैदान बिना संसाधनों के अधूरा पड़ा हैं।
विमटामऊ प्रधान हाकिम सिंह भदौरिया ने बताया कि खेल मैदान गांव को मिला था, जो जगह चिह्नित की गई उसे समतल कराया गया था। मनरेगा से मैदान बनाने में करीब एक लाख 10 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। ग्राम पंचायत में खेल के नाम से कोई बजट न आने के चलते काम पूरा नहीं हुआ न संसाधन खरीदे जा सके हैं। रूपपुर सहार की प्रधान साधना सिंह ने बताया कि गांव में खेल मैदान मिला, लेकिन बजट के अभाव में कोई उपकरण खेल मैदान में नहीं लगाए जा सके हैं। अगर बजट मिलता है तो संसाधन लगाकर युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका जरूर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
खेल मैदानों के बारे कुछ सही जानकारी नहीं हैं। खेल मैदान किन कारणों से अधूरे पड़े हैं, इसकी पूरी जानकारी उच्चधिकारियों से बैठक कर की जाएगी। शीघ्र ही इन खेल मैदानों में सामान की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

नपेन्द्र यादव, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें