फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में फिरोजाबाद के सुमित ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। फंफूद रोड स्थित बरमुपुर नहर बंबा के पास रविवार सुबह युवाओं की पांच किलोमीटर की दौड़ हुई। जिसमें फिरोजाबाद के सुमित विजेता रहे। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव ने झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई।
विज्ञापन

औरैया शहर निवासी आयोजक शेखर यादव, राजा, शिवम शर्मा, बबलू पाल, रामनरेश फौजी, विकास यादव ने त्योहार पर युवाओं में जोश लाने के लिए पांच किलोमीटर की मैराथन कराई। इस दौरान औरैया समेत आसपास जिलों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजक शेखर ने बताया कि दौड़ में प्रथम विजेता प्रतिभागी को साइकिल, द्वितीय को मिक्सी मशीन व तीसरा पुरस्कार मोबाइल व चौथे से 20वें स्थान के प्रतियोगी को टी शर्ट व शील्ड प्रदान की गई। इस दौरान दौड़ में लगभग तीन सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फफूंद रोड पर पांच किलोमीटर तक की दौड़ कराई गई।
वहीं दूसरा स्थान सैफई के अमरीश कुमार, भरथना के मोहिता ने तीसरा स्थान पाया। आयोजक शेखर यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में औरैया जिले के अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, कानपुर देहात, कन्नौज, बाराबंकी, जालौन, इटावा के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम रहे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा को निखारने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें