फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में अधिक स्टेमिना - सौरभ

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय इंटर कालेज के मैदान में बुधवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। स्व.श्री भुवनेश भूषण शर्मा क्रिकेट समिति के बैनर तले आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन दो मैच हुए। टूर्नामेंट का का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख सदर सौरभ भूषण शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हार या जीत होती है। हार वाले खिलाड़ी को निराश नहीं होना चाहिए। कहा कि शहरियों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में क्षमता अधिक होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। जरूरत उन्हें निखारने और आगे लाने की है। शहर में बनी क्रिकेट एकेडमी इस दिशा में काम कर रही है।
पहला मैच बीबीएस क्रिकेट एकेडमी और दिबियापुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर दिबियापुर क्रिकेट टीम ने 30 ओवरों में 118 रन बनाए। बीबीएस क्रिकेट अकेडमी ने पांच विकेट से दिबियापुर टीम को हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता संयोजक पुष्पेंद्र चंदेल ने बताया कि गर्मी को देखते हुए सुबह और शाम के समय मैच हो रहे हैं। जिसमें औरैया के अलावा उरई, कन्नौज, दिबियापुर, कानपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया है। फाइनल मैच जीतने वाली टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें