फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शिव प्रताप ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। हरियाणा के पंचकूला में हुई ऑल इंडिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सरायपुख्ता में रहने वाले शिव प्रताप सिंह जादौन ने स्वर्ण पदक जीता। रक्षा विभाग कानपुर में वरिष्ठ लेखा परीक्षक के पद पर कार्यरत शिवप्रताप का गुरुवार को गांव पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वागत समारोह के दौरान शिव प्रताप सिंह जादौन ने बताया कि 7 से 11 फरवरी तक पंचकूला में हुई आल इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। पांच दिवसीय खेल स्पर्धाओं में उन्होंने डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) में गोल्ड मेडल व शॉट पुट (गोला फेक)में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 1986 से लगातार खेलों से जुड़े हैं।
उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय गुरु वीरेंद्र सिंह कुशवाहा और बड़े भाई उदय भान सिंह जादौन को दिया। स्वागत के दौरान डॉ. लालजीत पांडे, पृथ्वी पाल प्रजापति, नमन सक्सेना, संजीव प्रजापति, गुलशन जादौन, अभिषेक कैथवार, अलकेंद्र सिंह, संदेश प्रजापति, अन्नू सिंह, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें