अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरवा चंदेल में बुधवार की रात घर के बाहर बैठे युवक से कुछ लोगों ने गालीगलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया। घटना की पृष्ठभूमि में रंजिश का मामला बताया जा रहा है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
गांव पुरवा चंदेल निवासी जय सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की रात लगभग 10 बजे वह अपने घर के बाहर बैठा था। तभी उससे रंजिश मानने वाले गांव के चार लोग उसके घर के दरवाजे पर आए और गालीगलौज करने लगे। इस पर उसने विरोध किया और घर के अंदर जाने लगा। इस बीच गालीगलौज कर रहे लोग दरवाजा तोड़ते हुए घर में घुसने लगे।
हंगामे की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। इस पर गालीगलौज करने वाले लोगों में एक ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार जांच शुरू कर दी है।