फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

295 माध्यमिक विद्यालयों में होंगी खेलकूद की गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सक्रिय जीवन के लिए खेलकूद एवं योगासन जरूरी है। ऐसे में अब माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वर्तमान जीवन शैली के स्थान पर सक्रिय जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी 295 स्कूलों में फिट इंडिया मूवमेंट, फिट इंडिया स्कूल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस ह्रदय नारायण त्रिपाठी ने इस बारे में सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य वर्तमान जीवन शैली में व्यवहारिक परिवर्तन करते हुए शारीरिक रूप से सक्रिय दैनिक जीवन जीने के लिए जनमानस को प्रेरित करना है।
इसके लिए विद्यालयों में प्रात:काल प्रार्थना सभा के बाद 20 मिनट तक छात्रों से पीटी अवश्य कराई जाए। जिन विद्यालयों में व्यायाम शिक्षक हो, वहां अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों के लिए खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियां आयोजित की जाएं। इसके लिए खेल सामग्री एवं आवश्यक संसाधनों की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में शारीरिक गतिविधियां और खेलों की आदत विकसित करने के लिए सभी विद्यालयों को फिटनेस प्लान तैयार करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया फिट इंडिया स्कूल कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों में नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। जिन स्कूलों में आयोजित होने वाली खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों का अनुसरण करेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस हृदय नारायण त्रिपाठी ने बताया कि विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों व अभिभावकों में भी योगासन एवं अन्य शारीरिक गतिविधियां को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अभिभावकों को योगासन के लिए प्रेरित करने के लिए शिक्षक-अभिभावक समिति के माध्यम से प्रेरित किया जाएगा। प्रतियोगिता जनपद, मंडलीय एवं राज्य स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें