दिबियापुर (औरैया)। पीबीआरपी अकादमी में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हुआ। खेल स्पर्धाओं में स्कूल के ऐनीबेसेंट हाउस के खिलाडिय़ों ने पहला स्थान प्राप्त किया।
स्कूल में वार्षिक दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में रानी लक्ष्मी बाई हाउस, एनीबेसंट हाउस, सावित्री बाई फुले हाउस और सरोजनी नायडू हाउस ने हिस्सा लिया। दो दिनों मे 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़, लेमन रेस, लांग जंप, हाई जंप, रिले, शाट पुट आदि की प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में एनी बेसंट हाउस के खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह के साथ विशिष्ट अथिति शुऐब खान, संतोष पांडेय, आशा पांडेय, प्रशांत पुरवार, प्रबंधक इंजीनियर दिनेश पांडेय, डॉ. सोनम पांडेय, बृजेंद्र सिंह, सौरव कश्यप समेत स्टाफ मौजूद रहा।