फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में कूदने वाले युवक का नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली की देवकली चौकी क्षेत्र स्थित यमुना नदी में शुक्रवार की शाम एक युवक के कूदने की सूचना पर गोताखोरों द्वारा दूसरे दिन भी काफी प्रयास के बाद युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। जानकारी पर शुक्रवार शाम को ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने इस प्रकरण में युवक के पिता ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ युवक का अपहरण कर गायब करने की तहरीर देते हुए अनहोनी होने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पिता जयदेव निवासी मुसमरिया थाना चुर्खी जिला जालौन ने बताया कि उनके पुत्र योगेंद्र की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी युवती से लगभग छह माह पूर्व तय हो गई थी। शादी 20 नवंबर होना सुनिश्चित हो गया था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते वधू पक्ष की ओर से यह शादी निरस्त कर दी गई।
युवक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र योगेंद्र सिंह 22 नवंबर को शाम लगभग तीन बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह ग्राम जरूहौलिया में लड़की के मामा और माता जी से उनका मोबाइल, अंगूठी जो लड़की के पास थी, वापस करने को बुलाया है। इस पर योगेंद्र बाइक से औरैया आया था।
विज्ञापन

शाम लगभग छह बजे किसी व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि बाइक, हेलमेट और दो मोबाइल शेरगढ़ घाट स्थित यमुना पुल पर लावारिश हालत में पड़े हैं। इस पर वह लोग औरैया आए। उधर पुलिस की ओर से युवक के यमुना नदी में कूदने की आशंका को लेकर शुक्रवार की शाम को ही गोताखोरों द्वारा यमुना के पानी में युवक की तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन दूसरे दिन भी काफी प्रयासों के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका।
वहीं पीड़िता पिता जयदेव ने इस घटना को लेकर सदर कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए पुत्र का अपहरण कर गायब करने व किसी प्रकार की अनहोनी होने की आशंका व्यक्त की है। इस प्रकरण में इंस्पेक्टर कोतवाली आलोक कुमार दुबे ने बताया कि योगेंद्र के पिता जयदेव की ओर से उन्हें तहरीर मिल गई है। इसकी जांच कराई जा रही है। युवक की तलाश को प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें