अयाना (औरैया)। बीहड़ी गांव बीजलपुर में शुक्रवार की शाम कुश्ती का आयोजन किया गया। दगंल में इनामी कुश्तियां हुईं। इस दौरान जाने माने पहलवानों ने एक से एक दांव पेच दिखाए।
बीजलपुर में दंगल का उद्घाटन रविंद्र सिंह चौहान ने किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह रहे। दंगल में 50 कुश्तियां हुई। पहलवान अभिनायक झीझंक और रवि पहलवान दतिया के बीच पहली कुश्ती हुई जिसमें रवि दतिया को विजेता घोषित किया गया। दूसरी कुश्ती गोपाल मिशरपुरा और शीलू दिल्ली के बीच 21 हजार की हुई। जिसमें गोपाल मिशरपुरा विजयी हुए। महिला पहलवानों की कुश्ती में रानी दिल्ली और ललिता पहलवान अयाना के बीच हुई। जिसमें दिल्ली की रानी विजेता घोषित हुई।
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने बाजार में सड़क बनवाने की घोषणा की।जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने ऐलान किया कि अगले साल कुश्ती का अखाड़ा पक्का बनवाया जाएगा। कुश्ती का आयोजन श्रीधर पांडे ने कराया। मुलू निषाद ने कुश्ती में 61 हजार रुपये दिए। मुख्य अतिथि दीपू सिंह ने पहलवानों को 21000 हजार रुपए दिए। एसओ पप्पू सिंह ने एक कुश्ती में 5500 रुपया दिए।