फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर(औरैया)। जायंटस ग्रुप आफ सहेली दिबियापुर के बैनर तले चल रहे सेवा सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिबियापुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने प्रतिभाग किया। यहां पर कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिता, लंबी दौड़, नींबू दौड़, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को जायंटस ग्रुप सहेली दिबियापुर की पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया। इससे पहले प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ग्रुप की अध्यक्ष सुधा भारतीय व विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने सरस्वती पूजन करके किया। अंत में ग्रुप पदाधिकारियों ने विजेता प्रतिभागियों व अन्य बच्चों को कापी, पेन, कलर, ज्योमेट्री बॉक्स, बिस्कुट, साबुन आदि देकर सम्मानित किया।
ग्रुप की अध्यक्ष सुधा भारतीय, प्रीति पोरवाल, शिखा अग्रवाल, पुष्पलता वर्मा, डॉ. सपना गुप्ता, रोली गुप्ता, सुनीता त्रिपाठी, ज्योति त्रिपाठी, लक्ष्मी पोरवाल, अर्चना पोरवाल, शिल्पी अग्रवाल आदि पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहीं। निर्णायक की भूमिका पीटीआई हरभूषण सिंह चौहान ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें