फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी सहार में हुई खो-खो प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार (औरैया)। राजकीय बालिका इंटर कालेज सहार में शुक्रवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 11 कालेजों की टीम ने हिस्सा लिया। बालक और बालिका वर्ग में अजीतमल का दबदबा रहा।
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में जनता इंटर कालेज अजीतमल विजेता व सुंदर सिंह इंटर कालेज रामगढ़ उपविजेता रहा। बालिका सीनियर वर्ग में जनता इंटर कालेज अजीतमल विजेता और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझाई उपविजेता रहा। जूनियर बालक वर्ग में जनता इंटर कालेज अजीतमल विजेता बालिका वर्ग में जनता इंटर कालेज अजीतमल विजेता, चौधरी विशंभर सिंह इंटर कालेज औरैया उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता डॉ. आई हसन प्राचार्य वीजीएम कालेज दिबियापुर ने की। मुख्य अतिथि सदर विधायक रमेश चंद्र दिवाकर ने प्रतिभागी छात्राओं से खेल भावना से खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। खो-खो प्रतियोगिता में जनता इंटर कालेज बरौना-कला, राजकीय बालिका इंटर कालेज सहार, श्रीजगदीश चंद्र अग्निहोत्री इंटर कालेज सहार, सुंदर सिंह इंटर कालेज रामगढ़, जनता इंटर कालेज अजीतमल, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझाई चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय औरैया, जन सहयोगी इंटर कालेज लहरापुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज एरवाकटरा, राजकीय बालिका इंटर कालेज दिबियापुर, जनता इंटर कालेज पुर्वा सुजान शमिल रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजकीय इंटर कालेज सहार के प्रधानाचार्य मिलन दीक्षित, जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, ग्राम प्रधान सहार विमला देवी के अलावा नेहा त्रिपाठी, सुरेंद्र पाठक, होशियार सिंह, मोहित यादव, देशराज रावत, रजपाल सिंह, पावन नायक, अमित पाल, सुशील, श्रीकृष्ण व दीप नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें