फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालटेन जुलूस निकाल कांग्रेसियों ने सरकार को कोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरों में वृद्धि करने से लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने लालटेन जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की। सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह विफल और जनता विरोधी साबित हुई है। उधर, जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने बताया कि बढ़ी बिजली दरों के विरोध में नौ सितंबर को सभी ब्लाक मुख्यालयों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी ब्लाक अध्यक्षों, पीसीसी सदस्यों को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे तहसील चौराहे से सुभाष चौराहे तक लालटेन जुलूस निकाला। कांग्रेसी जलती लालटेन लेकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुभाष चौराहे पर पहुंचे। वहां प्रदर्शन कर जनसभा की।
इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में एक बार फिर बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी कर दी है। इस बढ़ी बिजली की दरों से हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। खेती महंगी हो रही है, वहीं व्यापार पर भी असर पड़ेगा। बढ़ती बिजली की दरों और आर्थिक सुस्ती से व्यापार तबाह हो जाएगा। कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष रामू पेंटर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें जनता के हित में काम नहीं कर रही है। बल्कि योजनाओं और सरकार के काम सिर्फ कागजों पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

इस सरकार में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा है। जनसभा के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास निकाली और कहा कि जो सरकार जनता के हित में काम न कर सके उसे इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर शेखर मिश्रा, ओमकार अग्निहोत्री, अनिल सेंगर, डॉ. विपिन मिश्रा, एहसान मोहम्मद, कृष्ण चंद्र गोयल, अजीत अगरकर, सिपाहीलाल निषाद, शरद अग्रवाल, शिववीर दुबे व अरविंद बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें