औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, हादसे में कार चालक की मौत हो गई।
औरैया के तिलक नगर निवासी स्व. इंदल सिंह का बेटा अमित सिंह (22) बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। परिजनों ने बताया कि रविवार को अमित कार से अजीतमल के बाबरपुर निवासी बुआ के घर गया था। देर रात वह कार से घर आ रहा था। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर ओवरब्रिज पर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।
चालक कार में बुरी तरह फंस गया। हादसे की वजह से ओवरब्रिज पर जाम लग गया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को कार से बाहर निकालकर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के पास मिले कागजात के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी, जिससे घर में कोहराम मच गया। अजीतमल कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि भाई की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अमित सिंह की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : AURAIYA