फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा-कानपुर के बीच बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

Fri, 16 Mar 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

दिबियापुर (औरैया)। आने वाले दिनों में 110 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड में दौड़ने वाली ट्रेनों की गति इटावा-कानपुर के मध्य बढ़ सकती है। शुक्रवार को जीएम का दौरा इसलिए विशेष माना जा रहा है। जीएम की ट्रेन इटावा से रूरा के मध्य बिना रुके ही 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ी। यह ट्रायल एक्सप्रेस ट्रेनों की गति को बढ़ाने के लिए विशेष माना जा         रहा है।

रेलवे अधिकारियों की माने तो पिछले दिनों ही रेलवे जीएम का शेड्यूल आ गया था। इसमें जीएम स्पेशल ट्रेन के फफूंद तक नानस्टाप आने का जिक्र था। इसका मकसद 110 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों की गति को बढ़ाकर 120 किलोमीटर करने के लिए ट्रायल करना था। इसके लिए जीएम स्पेशल ट्रेन में वीआईपी कोचों के साथ ऐसे कोच भी लगाए गए थे जो आम एक्सप्रेस ट्रेनों में लगाए जाते हैं। लगभग पौने 5 बजे इटावा रेलवे स्टेशन से जीएम स्पेशल ट्रेन रवाना हुई और बिना रुके यह ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन से 5 बजकर 19 मिनट पर पास हुई। इस दौरान जीएम स्पेशल गुजरने से लगभग 20 मिनट पहले 5 बजे ही फफूंद रेलवे स्टेशन का डाउन थ्रू लाइन का सिग्नल हरा कर दिया गया। साथ ही फफूंद की लूप लाइन पर मालगाड़ी, पाता स्टेशन पर तूफान एक्सप्रेस एवं इसके पीछे महाबोधि एक्सप्रेस को खड़ा कर दिया गया। रेल अधिकारी बताते हैं कि अभी राजधानी एवं शताब्दी जैसी वीआईपी ट्रेनों की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा है। जबकि साधारण एक्सप्रेस ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रति घंटे से दौड़तीं हैं। मेमो पैसेंजर 100 किलोमीटर की गति से दौड़तीं हैं। इस ट्रायल के बारे में कोई अधिकारी औपचारिक रूप से कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना रुके जीएम स्पेशल ट्रेन फफूंद से गुजरी
दिबियापुर (औरैया)। आदर्श रेलवे स्टेशन फफूंद पर बिना रुके ही रेल महाप्रबंधक की स्पेशल ट्रेन शुक्रवार गुजर गई। मार्च में जीएम के प्रस्तावित निरीक्षण के कारण पिछले दो महीने से फफूंद रेलवे स्टेशन पर तैयारियां चल रहीं थीं। निरीक्षण का जायजा लेने के लिए डीआरएम भी आए थे। जीएम के फफूंद रेलवे स्टेशन पर न रुकने पर चेयरमैन दिबियापुर अरविंद पोरवाल ने जीएम को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। स्टेशन अधीक्षक राजीव राजा शुक्ला के अनुसार नगरवासियों की मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें