फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सचिव बोले, सुधर जाओ वरना भुगतोगे

Thu, 05 Feb 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष सचिव एवं निदेशक संस्थागत वित्त उत्तर प्रदेश शिव सिंह यादव ने बैठक में तैयारी के साथ न पहुंचने पर अधिकारियों को लताड़ लगाई। उन्होंने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कामधेनु डेयरी योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। जिले में बैंकों की शाखाएं शीघ्र खोलने के लिए एलडीएम को सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
विशेष सचिव ने कहा कि अब तीन-चार माह में मीटिंग करेंगे। चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी चेत जाएं और अपने काम की स्पीड बढ़ाएं। अधिकारियों की बदौलत कामधेनु एवं एनआरएलएम योजनाओं में औरैया फिसड्डी साबित हो रहा है। यह स्थिति अत्यंत दयनीय है। उन्होंने कामधेनु योजना की ठीक जानकारी न होने पर लताड़ लगाई।
 
एलडीएम पीके सिन्हा से जिले के 25 चयनित स्थानों पर बैकों की शाखाएं खोलने के बारे में प्रगति आख्या मांगीं। उन्होंने 10 चिन्हित स्थानों पर शाखाएं खुलने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि जल्द से जल्द शेष चिन्हित स्थानों पर भी बैंकों की शाखाएं खोले। इनका सामूहिक शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री कन्नौज या बिधूना में करेंगे।
विज्ञापन


नेशनल रुरल लिविंगहुड मिशन (एनआरएलएम) के तहत चयनित समूहों के बारे में जानकारी ली। बिधूना में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होने वाले मेगा कैंप में 200 करोड़ रुपए लोन बंटवाने की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


बैठक में एडीएम इंद्रपाल उत्तम, सीडीओ शिवराज सिंह समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, बैंकों के प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें