फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की शिकायत दर्ज न करने पर होगी कार्रवाई

Thu, 05 Feb 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक सभागार में बुधवार को महिला दिवस को लेकर संपन्न सुनवाई दिवस पर नौ शिकायतें आई। चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


थानेदारों को सख्त निर्देश दिए गए अगर थानों में महिलाओं की शिकायत दर्ज नहीं होती है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सुनवाई दिवस में महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव व एसडीएम सदर ने फरियादियों की समस्याएं सुनी।

दिबियापुर के ग्राम हरी का पुर्वा निवासी राकेश कुमारी ने ससुरालीजनाें द्वारा प्रताड़ित किए जाने का शिकायती पत्र दिया है। मिथला देवी पत्नी स्व. अमरीश निवासी विधीचंद्र ने ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की तहरीर दी।
विज्ञापन


एएसपी ने ससुरालीजनों को बुलाकर मौके पर समाधान कराया। सैनिक कालोनी निवासी ज्ञान देवी पति द्वारा मारपीट किए जाने की तहरीर दी गई। बेला थाना के ग्राम पुर्वा सुजान निवासी निवासी पुष्पा देवी ने ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की तहरीर दी।
 
महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता ने कहा कि कोई पीड़िता किसी थाने में अपनी फरियाद लेकर आती है तो उसकी रिपोर्ट पहले दर्ज होगी चाहिए। एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अगर महिला उत्पीड़न संबंधी मुकदमा संबंधित थाने की बजाय महिला थाने में दर्ज हुआ तो संबंधित थानेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जब तक अपह्रत किशोरी बरामद नहीं हो जाती, तब तक किसी मामले की चार्जशीट नहीं लगनी चाहिए। इस मौके पर सीओ सिटी शिवराज सिंह, महिला थानाध्यक्ष सुभ्रदा वर्मा, एसआई संगम भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें