फोटो-34-रेलवे ट्रैक पर लगा जाम।संवाद
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर 13बी फाटक पर शनिवार शाम 6:28 बजे फाटक खुलते ही लोगों ने उल्टी सीधी गाड़ियां लगाकर ट्रैक पर जाम लगा दिया। इससे दोबारा फाटक बंद नहीं हो सका और स्पेशल एक्सप्रेस को आउटर पर रोका गया।
इस दौरान मौके पर मौजूद पीआरडी कर्मी ने मशक्कत के बाद ट्रैक खाली कराकर दोबारा फाटक बंद कराया। इसके बाद आउटर के होम सिग्नल पर रोकी गई स्पेशल एक्सप्रेस को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इसके बाद दोबारा फाटक खुलने पर जाम खुल सका।(संवाद)