फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीएमओ के निरीक्षण से पहले सीएचसी से निकल गए कर्मचारी

Sat, 11 Apr 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। सीएचसी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए सीएमओ ने शनिवार दोपहर एरवाकटरा सीएचसी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पाया कि बीपीएम व आरबीएसके टीम समय से पहले ही जा चुकी थी। ऐसे में दोनों को सीएमओ ने नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था खराब मिली। यहीं नहीं कई कमरों में अंधेरा मिला। इसके अलावा कुछ स्टाफ समय से पहले ही जा चुका था। दोपहर करीब दो बजे सीएमओ अचानक सीएचसी पहुंचे थे।
उन्होंने ओपीडी में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. कुशवीर के साथ इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया। उपचार पा रहे मरीजों से इलाज व व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद कंप्यूटर कक्ष, लैब, एक्सरे कक्ष और सीएचसी में संचालित जन औषधि केंद्र को भी देखा। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली है। कई कमरों में पर्याप्त रोशनी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएम आदेश कुमार और आरबीएसके टीम समय से पहले ही जा चुके थे। इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। गर्मी को देखते हुए सीएचसी पर पेयजल व बैठने के इंतजाम दुरुस्त करने के लिए अधीक्षक से कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें