फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बारिश में ढह गई गौरैया तालाब की दीवार

Fri, 30 Jun 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
गौरैया तालाब की ढही दीवार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर के गौरैया तालाब का बीते दिनों 21 मई को लोकार्पण हुआ था। बुधवार की बारिश के बाद गौरैया तालाब की दीवार व फर्श ढह गया। गुरुवार को प्रभारी मंत्री के सामने बात उठाई तो मंत्री ने डीएम से मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बुधवार को हुई रात में बारिश के बाद गुरुवार सुबह करीब छह बजे अचानक ही गौरैया तालाब की दीवार भरभरा के ढह गई और फर्श धसक गई। उद्घाटन के दिन भी इसकी दीवार धसक गई थी। गनीमत यह रही कि लोग बूंदाबांदी के कारण टीनशेड के नीचे बैठे थे वरना बड़ी घटना घटित हो सकती थी। जिले में आए प्रभारी मंत्री धर्म सिंह सैनी के सामने भाजपा नेताओं ने निर्माण में हुए घोटाले का मुद्दा उठाया। इस पर प्रभारी मंत्री ने डीएम जेपी सगर से मामले की जांच कर ईओ,जेई व ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें