फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंगारी ने राख की 12 बीघा गेहूं की फसल

विज्ञापन
खेत में लगी आग को बुझाते ग्रामीण व उठता धुआं। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा। हाईटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की 12 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अछल्दा के थाना क्षेत्र के नगला धुंधे निवासी सहदेव का एलपी गांव में पांच बीघा खेत है और खेत से ऊपर से 11 हजार की एचटी लाइन गुजरी है।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे खेत के ऊपर से गुजरे बिजली के तारों के टकराने पर निकली चिंगारी खेत पर आ गिरी। देखते-देखते आग पूरे खेत में फैल गई। आग की लपटों ने बगल में स्थित कैलाश व महेंद्र के भी खेतों पर खड़ी फसल को भी चपेट में ले लिया। किसान व ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना देकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। तब तक सहदेव का पांच बीघा, कैलाश की तीन व महेंद्र की चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल मनीष मौके पर पहुंचे और किसानों से पूछताछ कर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें