औरैया। इटावा से भागने वाले बंदी को झांसी ले जा रहे चारों सिपाही औरैया जिले के थे। इस पर एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही मानते हुए चारों सिपाहियों के निलंबन के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।
इटावा जेल में बंद लूट के आरोपी सौरभ सक्सेना को औरैया के पुलिस कर्मी हेड कांस्टेबल अतर सिंह, संजीव कुमार, ब्रजेश कुमार और ब्रजेश कुमार पेशी पर शुक्रवार की देर रात झांसी ले जा रहे थे। इटावा रेलवे स्टेशन से आरोपी पुलिस हिरासत से भाग गया।
पूरे प्रकरण की जानकारी होने पर एसपी औरैया अभिषेक वर्मा ने चारों पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। इस संबंध में एसपी ने बताया कि चुनाव आयोग को चारों पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
आदेश आते ही चारों को निलंबित कर दिया जाएगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी सौरभ सक्सेना लगभग तीन माह पूर्व सदर कोतवाली औरैया में लूट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज भेजा गया था।