परिजन से हालचाल लेते जिलाध्यक्ष साथ में अन्य। स्रोत:पार्टी
औरैया। बिधूना तहसील क्षेत्र के गांव मधवापुर में 22 जुलाई को घटी घटना के बाद शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
गांव मधवापुर निवासी श्यामल दास (40) की पत्नी पिंकी (35) जो पिछले चार वर्षों से टीबी की बीमारी से पीड़ित थीं। उनका कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीमारी के दौरान ही पिंकी ने दम तोड़ दिया था। पत्नी के अंतिम संस्कार से पहले जब श्यामल दास उसकी मांग में सिंदूर भर रहे थे तभी अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका भी निधन हो गया।
इस हादसे से पूरा गांव स्तब्ध रह गया था। शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मधवापुर गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक दंपती के परिजन से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया। कहा कि दुख की इस घड़ी में पार्टी परिवार के साथ खड़ी है और किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर उनकी मदद की जाएगी।
मुलाकात के दौरान परिजन ने बताया कि दंपती के दोनों बच्चे अपने ननिहाल में हैं। इस मौके पर समरथ पाल, अनवर सिंह यादव, संजय गौतम, मनीष कठेरिया, शुभम गौतम, महिपाल सिंह, गुड्डू सहित कई अन्य सपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।