फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना फफूंद पहुंची एसपी सुनीति, लोगों से हुई रूबरू

विज्ञापन
थाना फफूंद में मौजूद एसपी सुनीति - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
थाना फफूंद पहुंची एसपी सुनीति, लोगों से हुई रूबरू
विज्ञापन

लंबित मामलों पर अधीनस्थों से नाराजगी जताई
फोटो 21 एयूआरपी 26- थाना फफूंद में मौजूद एसपी सुनीति
अमर उजाला ब्यूरो
फफूंद (औरैया)। पुलिस अधीक्षक सुनीति शुक्रवार को दोपहर अचानक फफूंद थाने जा पहुंचीं। उन्होंने थाने का निरीक्षण कर वहां मौजूद कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से रूबरू होकर उनसे सुझाव मांगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के आसपास एसपी सुनीति अचानक फफूंद थाने जा पहुंची। थाने का निरीक्षण करके थाना स्टाफ की मीटिंग लेकर विवेचनाओं की जानकारी की। साथ ही लंबित विवेचनाओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए विवेचना कर रहे दरोगाओं को कड़ी फटकार लगाई। बाद में एसपी ने कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ भी एक बैठक कर उनसे क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवम् छोटे-मोटे अपराधों पर भी तत्काल कार्रवाई ो लेकर सुझाव मांगे। इस दौरान एसपी ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके क्षेत्र में कोई व्यक्ति अगर बेरोजगार होने के बाद भी अचानक अगर महंगी बाइक व महंगे मोबाइलों को लिए देखा जाते हैं तो इस पर भी आप लोग विशेष ध्यान रखें और उसके बारे में पूरी जानकारी करें की वह यह सब कहां से प्राप्त कर रहा है। साथ ही नए युवा किरायेदारों के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही उन्हें मकान या कमरा किराए पर दे। संदिग्ध लोगों के बारे में फोन पर सीधे सूचना दे सकते हैं। आप लोगों के सहयोग से पुलिस अपराध पर तत्काल अंकुश लगा सकती है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन पति इजहार खान, अब्दुल वहाब अंसारी, भाजपा की महिला नेता जीत कुमारी दुबे, मानवेन्द्र पोरवाल, प्रधान वसीम कुरैशी, गोरेलाल प्रजापति, हरिश्चन्द्र राजपूत, रामबाबू राजपूत, अजित सिंह, रत्नेश कुमार, बबलू शर्मा सभासद प्रबल शर्मा, शब्बीर कुरैशी, शिव कुमार राजपूत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें