फायर ब्रिगेड परिसर का निरीक्षण करतीं एसपी सुनीति व मौजदू मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास?
- फोटो : AURAIYA
औरैया। गर्मी के आने वाले मौसम और उसमें होने वाली अग्निकांड की घटनाओं के दौरान फायर ब्रिगेड के सामने आने वाली पानी की कमी को देखते हुए एसपी ने बुधवार को फायर ब्रिगेड परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध पानी के संसाधनों की जानकारी ली, साथ ही आने वाली पानी की समस्या को दूर कराने के लिए जल्द ही इंजीनियरों से बात कर समस्या को दूर कराने की संभावनाएं जताईं।
बुधवार को एसपी सुनीति ने फफूंद रोड स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय पहुंचकर फायर ब्रिगेड कर्मियों की पानी संबंधी समस्या को देखा। इस मौके पर उन्होंने मौजूद मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव से पानी की स्थिति पर बात की। जिस पर उन्होंने बताया कि फायर स्टेशन के पीछे तालाब भी है, लेकिन पानी की समस्या दूर नहीं हो रही है।
इस दौरान एसपी ने मौके पर पड़ताल की। इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि गर्मी के दिनों में होने वाली आग की घटनाओं से जिले को सुरक्षित करने को लेकर वह पूरी तरह से संवेदनशीलता बरत रहीं है। फायर ब्रिगेड में पानी की कोई समस्या न हो इसको लेकर जल्द ही वह इंजीनियरों से बात कर पानी के संसाधनों को जुटाने के लिए पूरी व्यवस्था करने की दिशा में प्रयास कर रहीं है।