फोटो18एयूआरपी 18- व्यापारियों के साथ गोष्ठी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वार्ता करतीं एसपी सुनीति
- फोटो : AURAIYA
फोटो 18एयूआरपी18- कार्यालय पर व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वार्ता करतीं एसपी सुनीति।
व्यापारियों से एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था में मांगा सहयोग
- कोहरा में चोरी की घटनाओं से बचने को प्रतिष्ठान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सर्दी का मौसम आते ही चोरी की वारदातें शुरू हो जाती हैं। ऐसे में पुलिस विभाग सतर्कता बरतने लगा है। इसी संबंध में बुधवार को एसपी ने ककोर मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय पर व्यापारियों के साथ बैठक की। उनसे चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस का सहयोग करने की मांग की है। कहा कि इसके लिए व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे लगवा लें। जिससे घटना होने पर वारदात को अंजाम देने वाला पकड़ा जा सके।
सुरक्षा को लेकर एसपी सुनीति ने बुधवार को संभ्रांत व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें एसपी ने व्यापारियों से पूर्व की घटनाओं पर चर्चा कर उनकी पुनरावृत्ति न होने के संबंध में विचार-विमर्श किया। एसपी ने व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की अपील की। कहा कि उनके अधिकारी व कर्मचारी अपने स्तर से पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में यदि व्यापारियों का भी सहयोग उनके साथ मिल जाएगा तो निश्चित रूप से जहां चोरों को जिला छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा। कहा कि सीसीटीवी का कैमरा इस तरह से लगाए जिससे अपने प्रतिष्ठान के साथ-साथ सड़क व अन्य प्रतिष्ठान भी जद में रहे। जिससे सभी को सुरक्षित रखा जा सके। इस दौरान जिले भर के संभ्रांत व्यापारी मौजूद रहे।