फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारियों ने पुलिस को दी 48 घंटे मोहलत, बाजार बंद की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा (औरैया)। बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर ऐरवाटिकटा में सोमवार की रात चोरों ने एक ज्वैलर्स की दुकान से लाखों रुपये का माल पार कर दिया। चोरी के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। चोरी को लेकर सराफा व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। सराफा व्यापारियों ने पुलिस को 48 घंटे की मोहलत देते हुए चोरी का खुलासा न करने पर बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कुदरकोट निवासी श्याम किशोर की सर्राफ की दुकान से चोरों ने सोमवार की रात 300 ग्राम सोना और 10 किलोग्राम चांदी के जेवरात व एक लाख रुपये की नगदी समेत 20 लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया था। चोरों की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। घटना के 36 घंटे बीत जाने के बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली है। जिसके चलते सराफा कारोबारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। इस बड़ी चोरी को लेकर कस्बे के अन्य दुकानदारों में दहशत है।
सराफा कमेटी के अध्यक्ष रामकिशोर स्वर्णकार और महामंत्री किशन शर्मा ने पुलिस को 48 घंटे की चेतावनी दी। सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि यदि इस चोरी की घटना का खुलासा पुलिस 48 घंटे में नहीं करती है तो वह सराफा बाजार बंद करने को मजबूर होंगे। सराफा कारोबारियों ने बताया कि घटना की जानकारी थानाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान को दुकान मालिक श्याम किशोर ने रात को ही दी थी। यदि पुलिस सजग होती तो चोरों को पकड़ा जा सकता था। बताया कि पुलिस सायरन बजाते हुए चोरी होने वाले स्थल पर पहुंची। सायरन की आवाज सुनकर चोर भाग निकले। पुलिस के प्रति आक्रोश व्यक्त करने वालों में सराफा कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, छवि भोजपुरी, रामाधार शाक्य, प्रभात वर्मा, शिवम वर्मा, नितिन स्वर्णकार, राजकिशोर स्वर्णकार, अरुण कुमार आदि सराफा व्यापारी शामिल है। थानाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने बताया कि चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें