सदस्यों का प्रमाण पत्र चेक करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अविश्वास प्रस्ताव पास होने से बिधूना ब्लाक प्रमुख राजेश सिंह चौहान की कुर्सी छिन गई। प्रस्ताव पर शनिवार मतदान हुआ। इसमें कुल 83 सदस्यों में 60 सदस्यों ने हिस्सा लिया। 54 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। छह मत विरोध में पड़े। राजेश सिंह सपा के जिलाध्यक्ष भी हैं।
राजेश सिंह चौहान के खिलाफ जून माह में सपा नेता कमल सिंह के नेतृत्व में बीडीसी सदस्यों ने डीएम को अविश्वास प्रस्ताव दिया था। शनिवार को ब्लॉक सभागार में 11 बजे से एसडीएम विजय प्रताप की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और फिर मतदान हुआ।
इसमें 60 बीडीसी सदस्यों ने हिस्सा लिया, जबकि 23 सदस्य ब्लाक परिसर में दिखाई ही नहीं दिए। एसडीएम ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 54 वोट पड़े हैं। आगे की कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है।